शिव शर्मा की रिपोर्ट
छुईखदान — मुख्य कार्यपालन अधिकारी केश्वरी देवांगन ने छुईखदान विकासखंड के ग्राम कृतबांस, कटंगी, देवपुरा, में पीएम आवास योजना – ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। आवास निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने योजना के तहत अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों से मिलकर आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने कहा।निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक, सचिव, आवास नोडल को अपूर्ण आवास का निरीक्षण करने और हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशत किया।
आगामी तीन दिवस में छुईखदान ब्लॉक में 200 आवासों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है l
