कृषि विश्वविद्यालय, बांदा में यूथ कनेक्ट एवं विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन 20 मार्च को*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

एवं इसके अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 20 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में “यूथ कनेक्ट एवं विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” का आयोजन 20 मार्च को किया जा रहा है।
इस सम्बंध में कुलपति प्रो एस. वी. एस. राजू की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो अजीत सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो आनंद चौबे व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा करते हुए कुलपति प्रो राजू ने आयोजन की सफलता के लिए सार्थक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम ज़िला स्तर पर आयोजित हो रहा है, इसलिए जिले से अन्य शैक्षणिक संस्थानों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि युवाओं की भागीदारी बढ़ सके।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। युवा कनेक्ट के माध्यम से युवाओं को जनपद के सफल युवाओं से संवाद करने का अवसर मिलेगा। जबकि यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से युवा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से रूबरू होने अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के तीसरी गतिविधि के रूप में “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए संदेश” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव ज़िला युवा अधिकारी श्री विशाल सिंह हैं।

जनपद बांदा से कुल 70 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें जिला युवा अधिकारी के माध्यम से राज्य स्तर पर होने वाले युवा संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने भेजा जाएगा, जहां ये प्रतिभागी जनपद बांदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *