शिव शर्मा की रिपोर्ट
छुरिया। सरपंच संघ छुरिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरपंच, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने सभी को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भावना और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों की भूमिका गांवों के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। सरपंचों के सहयोग से ही शासकीय योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचती हैं और ग्रामीण विकास को गति मिलती है।
समारोह के दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने विधायक भोलाराम साहू का पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी होरीलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप धावड़े (कुमरदा), सरपंच संघ अध्यक्ष दीनूराम साहू, राजू सिन्हा, नरेश शुक्ला (सरपंच घुपसाल), अजय साहू, हेमंत साहू, मंजू साहू (सरपंच), उमा ठाकुर (सरपंच), संगीता, नेहा मंडलोई, पूनम साहू, चंद्रिका कंवर, जगदीश बघेल (सरपंच), तुलाराम साहू (सरपंच), कुमारी बाई चंद्रवंशी (सरपंच) सहित क्षेत्र के समस्त सरपंच, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
