नागरिक सुरक्षा के वार्डन यातायात व्यवस्था बनाए रखने में करेंगे सहयोग*

Blog

सनत कुमार  बुधौलिया

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन पुरजोर कोशिशे कर रहा है विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है जिसके लिए नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन को भी यातायात व्यवस्था को संभालने का दायित्व सोपा गया है जिलाधिकारी/ नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मृदुल चौधरी के आदेशानुसार,नगर मजिस्ट्रेट /प्रभारी नागरिक सुरक्षा प्रमोद झा एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट/ उप नियंत्रित नागरिक सुरक्षा अजय यादव के कुशल निर्देशन में , वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक सुनील कुमार सिंह एवं प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौर के नेतृत्व में झांसी के मुख्य व्यस्ततम चौराहों पर नागरिक सुरक्षा कोर के जांबाज सिपाही यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं वार्डन की शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जा रही है, इसमें झांसी का मुख्य ईलाइट चौराहा, व जेल चौराहे पर वार्डन सजगता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं, ड्यूटी करने वाले वार्डन में प्रभारी डिप्टी चीफ वार्डन विनय सिजरिया, प्रभारी डिविजनल वार्डन नगरा अंबिका श्रीवास्तव, घटना नियंत्रण अधिकारी प्रगति शर्मा, नकुल कुशवाहा, अरुण सैनी, जुगल किशोर, पल्लवी साहू, अर्चना, अनिल कुशवाहा, एवं यातायात विभाग से टी उमाकांत ओझा टी एस आई मुकेश राजपूत, हमराही सिपाही पूजा शर्मा ,सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *