मोतीपूरा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मंदसौर जिलाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार किया गया । जिसमे मोतीपुरा निवासी घनश्याम बामनिया को जिला सचिव एवं अतिरिक्त प्रभारी मल्हारगढ़ नियुक्त बनाया गया है।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि घनश्याम बामनिया पिछले काफी समय से भीम आर्मी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। समाज सेवा और संगठन के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारणी में घनश्याम बामनिया को मिली दोहरी जिम्मेदारी से क्षेत्र में संगठन और मजबूत होगा। मल्हारगढ़ क्षेत्र में भीम आर्मी की गतिविधियों को गति देने के लिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
घनश्याम बामनिया ने नियुक्ति के बाद कहा कि संगठन ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। बाबा साहब और मान्यवर कांशीराम जी के मिशन को घर-घर तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान
घनश्याम बामनिया मोतीपुरा गांव में सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। गरीब, दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने घनश्याम बामनिया को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मंदसौर जिले में संगठन और मजबूत होगा।