बांदा में योगासन चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन, 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के निर्देशन में जिला योगासन एलायंस एसोसिएशन, बांदा के तत्वावधान में योगासन चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह योगासन टीमों और एक योगासन क्लब के लगभग 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, योग कौशल और शारीरिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री मायाशंकर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।

बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में अभि साहू ने प्रथम, आयुष यादव ने द्वितीय और करण श्रीवास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में अभिनाश कुशवाहा प्रथम, मनीष कुशवाहा द्वितीय और राम प्रकाश यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में युवराज कुशवाहा ने प्रथम, रुद्र प्रताप ने द्वितीय और विवेक कुशवाहा ने तृतीय स्थान हासिल किया। 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग में शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बालिका वर्ग में भी दिखा उत्साह

बालिका वर्ग के 8 से 10 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में पूर्वी प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में समीक्षा ने प्रथम, यशी ने द्वितीय और पुष्पा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग में काव्यांजलि ने प्रथम तथा अनामिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अतिथियों एवं निर्णायक मंडल की रही महत्वपूर्ण भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला योगासन एलायंस एसोसिएशन, बांदा के संरक्षक शेख सादी जमा, डीआर पब्लिक स्कूल की प्रबंधक श्रीमती श्रुति भारद्वाज, अध्यक्ष श्री चंद मौली भारद्वाज, सचिव कमल किशोर यादव, सह सचिव सुनील सक्सेना, उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष विप्रांश यादव तथा सदस्य विजयपाल सिंह, कृष्णा यादव, अजय कुमार और आलोक सिंह यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर ओम प्रकाश मसुराहा, योग गुरु सजल कुमार रेंडर, अनुज खरे सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. महादेवी चतुर्वेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर (योग), ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना; जानकी शरण मंडल, सचिव, योगासन एलायंस चित्रकूट; आलोक यादव, योगासन शिक्षक, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलापुरवा; तथा श्रीमती अंजना, सहायक अध्यापिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवारा, बांदा ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

डीआर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक डॉ. इंद्रवीर सिंह ने किया।

विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, अतिथियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंत में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चंद मौली भारद्वाज ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों, आयोजकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

योगासन चैंपियनशिप-2026 ने बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ ही योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *