ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 ट्रक सीज, 4 वाहनों के चालान

 

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा, 26 मई। जनपद बांदा के मरका क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में एआरटीओ श्याम लाल, खनन विभाग के इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम शामिल रही।

दिनांक 25/26 मई 2026 की रात चले इस विशेष अभियान के दौरान टीम ने नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहे 18 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया, जबकि 4 अन्य वाहनों का चालान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा प्रभावित होने के साथ-साथ सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। शासन के निर्देशों के अनुरूप ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एआरटीओ श्याम लाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन संचालकों से अपील की गई है कि वे परिवहन नियमों का पालन करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

इस संयुक्त अभियान से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती का संदेश गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *