ढोलक की थाप में पारंपरिक होली गीतों के साथ मनाया रंगों का त्यौहार–

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार

करतल– आज सतरंगी रंगों का यह होली का त्यौहार कस्बे में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें ढोलक एवं मजीरे की थाप में सैकड़ों लोगों के साथ होरियारों द्वारा गाये जा रहे पारम्परिक होली गीतों तथा ग्रामवासियों द्वारा होरियारों पर उड़ाये जा रहे अबीर, गुलाल के साथ साथ सतरंगी रंगों की बौछार से यह कार्यक्रम अत्यंत मनोहारी नजर आया इसी क्रम में अपने पूर्वजों द्वारा चलाई गयी परंपरा को जीवंत रखने हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धर्मेन्द्र कुमार तथा रामसेवक राजपूत (निर्मल) ने अपने दरवाजे पर होरियारों द्वारा पारम्परिक होली गीतों के वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया i

 

जिसमें क्षेत्रीय सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपने मनमोहक फाग गीतों की प्रस्तुति से समूचे वातावरण को और भी रंगीन बना दिया भांग, ठण्डई के साथ सभी लोगों की आवभगत करने के साथ साथ सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर, तथा गुलाल लगाकर होली के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *