अज्ञात कारणों के चलते नवयुवक ने फांसी लगाकर दी जान–

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार

करतल– इस सामाजिक जीवन में किसी ब्यक्ति पर कब और क्या आंतरिक संकट जन्म ले ले शायद किसी को अंदाजा नहीं जिससे परेशान होकर वह किसी के सामने बताने पर मजबूर नजर आता है औरअपना आपा खोकर कुछ ऐसा कदम उठा लेता है की उसका समूचा परिवार ही तवाह हो जाता है कुछ ऐसा ही मामला आज देखने को मिला आज दोपहर समय करीब 12 बजे दिन करतल चौकी क्षेत्र के ग्राम किशनीपुरवा अंश ग्राम पंचायत मुकेरा निवासी रामरुचि उर्फ बब्ली पुत्र लालबहादुर पटेल उम्र 32 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते छत की कुंडी में रस्सी डालकर फांसी लगा ली खेतों से लौटकर आयी पत्नी सन्तोषी ने जब पति को इस अवस्था में देखा तो तुरंत रस्सी काटकर नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही मय हमराही तत्काल मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय चौकी करतल प्रभारी सुबेदार विन्द द्वारा घटना की जांच कराने हेतु फोरेंसिक टीम को अवगत कराते हुये ग्राम प्रधान चन्द्र कुमार राजपूत, पूर्व प्रधान सीताराम पटेल एवं परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही करते हुये शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा! मृतक के दो बच्चों में एक पुत्री खुशी 12 वर्ष तथा एक पुत्र अंशू 8 वर्ष है! अचानक हुयी इस हृदयविदारक घटना से परिजनों सहित पत्नी सन्तोषी एवं बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *