होली पर हुड़दंगियों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस सख्त

Blog

 

 

शिव शर्मा की रिपोर्ट

:
राजनांदगांव।     5 मार्च 26 होली के पावन पर्व पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर हुड़दंग करने वाले 12 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। इस दौरान पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र में धुर होली के दौरान वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले दो व्यक्तियों, सचिन चंद्रवंशी (30 वर्ष) और राजेंद्र सोनवानी (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू की टीम ने इनके विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135(3) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
वहीं घुमका पुलिस ने भी शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम देवादा के सुरेंद्र विश्वकर्मा (23 वर्ष) और हरडुवा के पोषण शान (25 वर्ष) को हिरासत में लिया। इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर कार्यपालिका दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
शहर में कोतवाली पुलिस ने मठपारा तालाब के पास शराब के नशे में झगड़ा और मारपीट कर रहे 5 युवकों—कृष्णा रजक (26), ईश्वर यादव (35), दिनेश यादव (21), लकेश यादव (28) और साईं यादव (19) को रंगे हाथों पकड़ा। नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में इन सभी पर धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
बसंतपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने तीन आदतन हुड़दंगियों दिलीप लहरे (28), बादल उर्फ रमेश सिन्हा (35) और नेतराम उर्फ खतम यादव (28) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन असामाजिक तत्वों को माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *