सनत कुमार बुधौलिया–
भोपाल i राष्ट्रीय कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील कुमार पाण्डेय एवं संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम सुन्दर शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष श्री ध्रुव सिंह सिकरवार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया है। कि आज दिनांक 5-3-2026 को प्रमुख अभियंता कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं विभाग में फैले भारी भ्रष्टाचार की जांच करवाने की मांग प्रमुख अभियंता महोदय से की गई।मांग -पत्र में बिगत एक बर्ष से लंबित उच्च समयमान वेतनमान के प्रकरण का निराकरण करके तत्काल आदेश जारी करने की मांग की गई।तथा माननीय उच्च न्यायालय से केस जीत चुके सैकड़ों कर्मचारियों के प्रकरण प्रमुख अभियंता कार्यालय में घूसखोरी की बजह से लंबित पड़े हैं।उनके निराकरण की कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका तत्काल निराकरण किये जाने की मांग की गई है।इसके अलावा संघर्ष मोर्चा ने आरोप लगाया है कि जल संसाधन विभाग में प्रमुख अभियंता,यांत्रकीय प्रशासकीय अधिकारी,अधीक्षक, उच्च समयमान वेतनमान एवं प्रमोशन सीट पर आरक्षित बर्ग के अधिकारी/कर्मचारी पदस्थ होने से सबर्ण बर्ग के कर्मचारियों के प्रकरणों को मनमानी एवं ज्यादती करके बर्षो तक लटकाकर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग में सहायक ग्रेड -3 के उच्च समयमान वेतनमान के प्रकरण को विगत एक बर्ष से लंबित करके अनावश्यक वार-वार पत्राचार करके लटकाकर रखा गया है।जबकि नवम्बर 2025 में डीपीसी हो चुकी है। उसमें दर्शाये गये पात्र कर्मचारियों को आज दिनांक तक उच्च समयमान वेतनमान का लाभ देने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।इसका प्रमुख कारण जो अपात्र कर्मचारी हैं और जिन कर्मचारियों के सीआर जातिवादी भावना से बिगाड़े गये हैं।उनके सीआर सही करने की जुगाड में एवं घूसखोरी की प्रत्याशा में सहायक ग्रेड -3, के उच्च समयमान वेतनमान देने के आदेश प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा जारी नहीं किए जा रहे हैं।
इसके अलावा दिलीप पाटिल जो कि आरक्षित वर्ग के कर्मचारी हैं। वर्तमान में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।वह बिगत 20-25 वर्षों से स्थापना कक्ष में सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड -1, एवं वर्तमान में अधीक्षक इन सभी पदों पर एक ही कार्यालय एक ही कक्ष स्थापना कक्ष में इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के विरूद्ध रखा गया है।इसी बजह से दिलीप पाटिल द्वारा सबर्ण कर्मचारियों को चुन-चुन कर परेशान किया जा रहा है।
ज्ञातव्य हो सवर्ण कर्मचारियों श्री सुशील कुमार पाण्डेय सहायक ग्रेड -3 एवं श्री रणधीर सिंह भदोरिया सहायक ग्रेड -3 ने स्थानीय ब्यस्था के तहत प्रमुख अभियंता कार्यालय में पदस्थ करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। लेकिन दिलीप पाटिल अधीक्षक ने दोनों कर्मचारियों के आवेदन दवाकर रख दिए हैं।उनका कहना है।कि अभी स्थानांतरण पर बैन है।जबकि श्री दिलीप पाटिल का स्थानांतरण अभी बिगत दो माह पूर्व ही प्रमुख अभियंता कार्यालय से अन्य कार्यालय में शिकायत के आधार पर किया गया था। और बिगत माह में श्री दिलीप पाटिल को पुनः उसी सीट पर स्थानीय व्यवस्था के तहत पदस्थ कर दिया गया है। संघर्ष मोर्चा ने प्रमुख अभियंता को ज्ञापन देकर एक सप्ताह में सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है।
-
इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी अनिल बाजपेई, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, आर के गूर्जर, धर्मेश जोशी, वीर सिंह, दीनदयाल मालवीय,व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
