ओमप्रकाश उदैनियां की रिपोर्ट
झांसी में संगीत मर्मज्ञ अति सम्माननीय संस्था संस्थापक अरुण भाटिया के मार्गदर्शन एवं युवा दिलों की धड़कन युवा संगीतकार आशीष श्रीवास्तव के निर्देशन/ संचालन में ,,सरस्वती संगीत सरोवर,, नामक सांस्कृतिक साहित्यिक संस्था का गठन कर संरक्षक पद पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया कोंच वाले एवं सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी दिनेश यादव को नियुक्त किया गया है। नवगठित संस्था अध्यक्ष पद अरविंद अरोरा एवं सचिव पद पर जितेंद्र पाल को नियुक्त किया गया है नवगठित साहित्यिक संस्था ,,सरस्वती संगीत सरोवर,, के तत्वाधान में कल बेतवा बिहार में झांसी के संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में संस्था का शुभारंभ सर्वप्रथम केक काटकर तत्पश्चात,,एक मोहब्बत भरी शाम,, का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के नवनियुक्त सम्माननीय सदस्य, शिक्षक, अधिवक्ता , बुद्धिजीवी वर्ग , गण मान्य नागरिकों एवं नारी शक्ति ने बहुत सुंदर मनमोहक भजन बहुत सुंदर सुंदर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शानदार बना दिया। इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश अग्रवाल मुकेश गोयल राम प्रकाश झा राकेश मेहरोत्रा आशीष कपूर पंकज प्रजापति चंदन सिंह अभय अग्रवाल जी, आशीकपूर ममता शर्मा आदि संगीत प्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
