शिव शर्मा छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अश्लील हरकत कर गुंडा गर्दी कर धारदार चाकू से हमला करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में पीड़िता उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पिछले 02-03 माह से सूरज कश्यप नशे की हालत में घर आकर अश्लील हरकत कर गाली गलोच करता है, दिनांक 23.10.25 के रात्री 11:30 बजे आरोपी नशे की हालत में घर आकर अश्लील हरकत करते हुए पीड़िता को गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू से हमला किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा आरोपी सूरज कश्यप पिता स्व. श्याम सुन्दर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसके द्वारा अपराध कबूल करने से उसके कब्जे से एक धारदार चाकू को जप्त कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उ. नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
प्र.आर. – मयाराम कश्यप, प्रकाश मनहर
आरक्षक मानकू कोर्राम,
