सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में महाशिवरात्रि पर्व भक्त गणों द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया*

Blog

 

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

उरई(जालौन)। जनपद जालौन में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में स्थित भगवान शिव शंकर जी- नादिया बाबा पर भक्त गणों ने आज प्रातः काल से ही हर-हर महादेव के जयकारों के साथ मन्दिर में पहुंच कर वेल पत्ती व फूल,जौ की बाल,वेलुआ, धतूरा फल आदि चढ़ाकर पूजा अर्चना कर। भगवान से अपने व अपने परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
वहीं रामकुण्डेश्वर मन्दिर रामकुण्ड पार्क उरई में अखण्ड रामायण पाठ आयोजित किया गया जिसका समापन कल ह होगा। समापन पर विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नगर व जिले में कई मंदिरों में भी भक्त गणों ने पूजा अर्चना कर भोले बाबा से मनोकामनाओं की पूर्ति की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *