संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट–
करतल–आज नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी को कस्बे सहित क्षेत्र में माँ आदिशक्ति से की गयी मान-मनौती पूर्ण होने पर कस्बे सहित क्षेत्र में दर्जनों भक्तों द्वारा श्रद्धा भाव के साथ नौ दिनों तक रखाये गये सभी जवारों को गाजे बाजे के साथ पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा ढोलक, मजीरे के साथ गाये जा रहे माँ की महिमा से सराबोर बुन्देली भजनों के साथ बड़े ही धूमधाम से कस्बे में विराजमान माँ मढ़िया माता के दरबार पहुँच कर मां के श्रीचरणों में समर्पित कर माता से अन्जाने में होने वाले समस्त गुनाहों की क्षमा याचना मांगते हुये सदैव अपनी कृपा बनाये रखने की विनती कर माता का आशीर्वाद लिया!माता के दरबार में पहुंचने वाले जवारों में मां की सवारी के रूप में मौजूद भक्तगणों ने माता पर विश्वास रखने वाले लोगों की समस्याओं की अर्जियाँ लेते हुये उनके निदान का उपाय बताते हुये माँ का प्रसाद भेंट कर माँ की कृपा बरसने का आशीर्वाद दिया इस पावन कार्यक्रम के दौरान माता के दरबार में सैकड़ों महिलायें एवं पुरुष मौजूद रहे!