अभिवादन एक्सप्रेस संवाददाता
लखनऊ – गोमती नगर स्थित् विज्ञान खंड में वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति के तत्वावधान में दशहरा के अवसर पर भव्य रामलीला का मंचन व रावण दहन के साथ मेले का आयोजन किया गया। बाराबंकी के कलाकारों ने रामलीला में राम, सीता लक्ष्मण एवं हनुमान की भूमिका निभाई तथा उपस्थित अतिथियों व जनता का मनमोह लिया। इस अवसर पर अवनीन्द्र एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक बी. के. टी. योगेश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रभारी (प्रयागराज नगर) राकेश त्रिवेदी, सह-संयोजक (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) नीरा सिन्हा “वर्षा” तथा मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डाली सिंह, प्रचार मंत्री रंजीत राय, श्रीनिवास पांडे, राकेश पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग पांडे एवं अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडे, इं. ओ.पी. राय तथा ऋषिराज मिश्रा सहयोग प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह एवं महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने किया।