*बाँदा रोटी बैंक सोसायटी ने जरूरतमंदों को दीपावली के शुभ अवसर पर किया वस्त्र वितरण और उपयोगी सामग्री*

 

1
अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा, ।
को दीपावली के शुभ अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सेवा का अनुपम संदेश देते हुए मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास ब्लॉक बड़ोखर तहसील व जनपद बांदा में एक वृहद सेवा अभियान आयोजित किया। इस दौरान लगभग 350 जरूरतमंद पुरुष, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ी,किताबें,पर्स, खिलौने, जूते-चप्पल सहित दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री वितरित की गई। रोटी बैंक सोसाइटी हर रविवार विगत 08 वर्षों से जरूरतममंदों की मदद करती चली आ रही है।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा केवल रिश्तों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय किसी का हाथ थामना ही सेवा का सबसे सुंदर रूप है।

कार्यक्रम का आयोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के *संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में,* उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा अलीमुद्दीन उप शाखा प्रमुख छिपटहरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। समाजसेवी रोहित मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास थाना कोतवाली नगर ब्लॉक बड़ोखर, तहसील व जनपद बाँदा में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

बाँदा शहर के जागरूक एवं सामाजिक सरोकार रखने वाले नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए वस्त्र एवं अन्य उपयोगी सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई। वितरण के साथ-साथ *संगठन के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना* ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया।

कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी की महिला *उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा* ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।

कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक की पूरी टीम को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।

इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,संगठन मंत्री सुनील सक्सेना,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खत्री पहाड़ देवी जी पवन पाण्डेय,शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान,उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान,उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन संस्था के अनेक पदाधिकारी,सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

रविवार सेवा दिवस पर बाँदा रोटी बैंक का यह सेवा अभियान एक बार फिर साबित कर गया कि सच्ची दोस्ती वही है, जो जरूरतमंदों के जीवन में उम्मीद,सम्मान और मुस्कान लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *