उमंग दिवस पर हुआ आयोजन

 

नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–एकीकृत शासकीय हाईस्कूल रणायरा मे उमंग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत अडिग सकारात्मकता कि शपथ के साथ हुई । कार्यक्रम कि थीम उमंग है तो जिंदगी में रंग है पर 150 मिनिट के विशेष सत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ ।जिसमें बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाने कि गतिविधियां आयोजित की गई, बच्चों को आत्मरक्षा,सायबर सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई, कार्यक्रम में विद्यालय स्टॉफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था प्राचार्य दशरथ सूर्यवंशी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *