फफूंद – औरैया मार्ग पर ऑटो पलटा,6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल

Blog

 

प्रदीप सिंह खांगर की रिपोर्ट

आटो ड्रायवर  की गल्ती से  एक भीषड़ हादसा हो गया।   जहां सवारियों से भरा एक ऑटो तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर पलट गया ।

इस दुर्घटना में ऑटो सवार सात यात्रियों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।हादसे के बाद स्थानीय लोग राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकमपुर आंशिक विंदपुर निवासी शनि कुमार पुत्र विवेक ऑटो चला रहा था।वहां के देखने वाले लोगों का कहना है मुरादगंज तिराहे पर अचानक संतुलन खो बैठा और ऑटो लहराते हुए सड़क पर पलट गया ऑटो के पलटते ही यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मदद के लिए दौड़े । कड़ी मशक्कत के बाद घायल यात्रियों को बाहर निकाला इस हादसे में घायल सभी गन्नू के पूर्वा के निवासी स्वाति(15वर्ष), नरेश(25वर्ष), सुमन(18वर्ष), सरोजनी(40वर्ष), और खुशबु(20वर्ष)समेत कुल छह लोग लुहलुहान हो गए सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने मोर्चा संभाला ।
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मुरादगंज तिराहे पर ऑटो पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज कर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात सुचारू रूप से कर दिया गया तहरीर प्राप्त होने पर मामले की अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *