पुलिस थाना नाहरगढ द्वारा अलग अलग राज्यो मे सात मिनट मे ग्रील काटकर डकैती करने वाले शातिर बदमाश अन्तर्राज्यीय डकैत लच्छु गैंग के गिरोह को पकडने मे सफलता हासिल की

Blog

नाहरगढ/मंदसौर (तुलसीराम राठौर)--जिला मंदसौर मे संम्पति संबधी अपराध की रोकथाम हेतु विनोद कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दिये गये निर्देशो के तारतम्य में .टी.एस.बघेल अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्रीमती कीर्ति बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना नाहरगढ द्वारा 11 राज्यो मे चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर कार्यवाही करते चार आरोपीयो को पकड़कर आरोपीगणो के कब्जे से कुल 37,00,000 लाख का मश्रुका जप्त किया गया।

घटना दिनांक 16.05.26 को थाना नाहरगढ पुलिस को सुचना मिली की पंजाब,दिल्ली

,कनार्टक,झारखंड,छतीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, केरल, असम एव अन्य राज्यो मे चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह जो सात मिनट मे ग्रील काटकर डकैती करने मे माहीर होकर अपराध को अंजाम देने वाले लच्छु गैंग के शातिर बदमाश गिरोह थाना नाहरगढ क्षेत्र मे सुनसान स्थान पर बैठकर चोरी की योजना बना रहे है। सुचना पर तक्ताल पुलिस टीम गठीत कर दबिश दी गई और घेराबंदी कर चार शातिर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया। एंव थाना नाहरगढ पर अपक्र.183/2026 धारा 313 बीएनएस का अपराध पंजीबध कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना गिरोह से पुछताछ में निम्मलिखित स्थानो पर घटना कारीत करना स्वीकार किया है।

1 असम 10 बडवानी म.प्र.

2 बिहार 11 खंडवा म.प्र.

3 गुजरात 12 देवास म.प्र.

4 महाराष्ट्र 13 कटनी म.प्र.

5 गोवा 14 भोपाल म.प्र.

6 पॆंजाब 15 ग्वालियर म.प्र.

7. हरदा म.प्र.16 रतलाम म.प्र.

8. इंदौर 17 रायसेन म.प्र.

9 राजस्थान के है ।

चार आरोपीगण गणेश उर्फ गणपत पिता दितीया जाति वसुनिया भील उम्र 28 साल निवासी रंजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर , कैलाश उर्फ बिशन पिता दितीया जाति वसुनिया भील उम्र 50 साल निवासी रंजीतगढ थाना बोरी जिला अलीराजपुर व छोटु पिता रेव सिह वसुनिया उम्र 27 साल निवासी नरवाली थाना टांडा जिला धार एवं दिनेश उर्फ महेश पिता लक्ष्मण अनारे उम्र 23 साल निवासी भिलवंती थाना बाग जिला धार ।

जप्त शुदा मश्रुका सोने चांदी के आभूषण कुल कीमती 25,00,000 लाख रुपये , एक फोर व्हीलर कीमती 12,00,000 लाख रुपये, मास्क- 4, ग्लब्स- 6,प्लास्टिक पेचकस- 5,ईलेक्ट्रानिक कटर – 2, कटर- 1।

सराहनीय कार्य निरी. वरुण तिवारी थाना प्रभारी नाहरगढ, सउनि कन्हैयालाल यादव, प्रआर608 दिलावर सिह, प्रआर116 रमीज राजा, प्रआर642 जुझारलाल,प्रआऱ121 अर्जुन सिह, आर 807कन्हैयालाल मीणा, आर311 महेन्द्र सिह, आर13 विजयपाल सिह आर चालक 411 लियाकत मैव, आर486 लाखन सिह, सायबर सेल मंदसौर प्रआर369 आशीष बैरागी, प्रआर235 मुजफ्फर, आर467 मनीष बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *