*मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर T-10 क्रिकेट सीजन-3 का आठवां दिन रहा*

Blog

 

      अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*सुपरसिक्स का पहला मैच* *रोशनसिंह डेयर डेविल्स बनाम सरदार उधमसिंघ चैलेंजर्स के बीच खेला गया रोशनसिंह डेयर डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। *सरदार उधमसिंघ चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी *सरदार उद्यमसिंह ने इस मैच को 7.5 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया।
इस मैच में मैन ऑफ द मैच का *पुरस्कार *राजन सिंह को सुनील सक्सेना जी* के द्वारा प्रदान किया गया।
क्रांतिवीर टी10 लीग के अध्यक्ष श्री *इंद्रेश कुमार जड़िया* जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देंगे और सभी से खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी।
*सुपरसिक्स का दूसरा मुकाबला *सुखदेव ब्लास्टर्स* बनाम *राजगुरु स्ट्राइकर्स* के बीच खेला गया। *सुखदेव ब्लास्टर्स* ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
*राजगुरु स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया * जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुखदेव ब्लास्टर्स की टीम 10 ओवर खेलकर 5 विकेट पर125 रन ही बना सकी। राजगुरु स्ट्राइकर्स ने मैच को 31 रनो से जीत लिया*
इस मैच में *अभिषेक निषाद को * शानदार खेल दिखाते हुए *मैन ऑफ द मैच* चुना गया
*सुपरसिक्स का तीसरा मुकाबला*
*खुदीराम बोस टाइगर्स बनाम मंगल पाण्डे फायर आर्म* के बीच खेला गया।
मंगल पाण्डे फायर आर्म ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। खुदीराम बोस टाइगर्स टीम के ओपनर बल्लेबाज हैदर रिज़वी ने शानदार शतक लगाया 24 गेंदों में 103 रनो की नाबाद पारी की बदौलत 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर टीम 165 रनो का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगल पाण्डे फायरआर्म टीम की शुरुआत खराब रही। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए मंगल पाण्डे फायरआर्म के बल्लेबाज ने नज़र ने एक छोर से टीम को संभाले रखा लेकिन 166 रनो का पीछा करने में विफल रहे और टीम 8.1 ओवर में 108 रनो पर सिमट गई। खुदीराम बोस टाइगर्स ने इस मैच को 57 रनो से जीत लिया।
सुप्रसिक्स के तीसरे मैच के मैन ऑफ द मैच रहे
*हैदर रिज़वी* *24 बॉल 103 रन*

हैदर रिज़वी को द्वितीय मैच का मैन ऑफ द मैच
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष अमिर खान मन्नी जी,समाजवादी पार्टी मज़दूर सभा के ज़िला अध्यक्ष नासिर खान जी के द्वारा प्रदान किया गया।
टूर्नामेंट के *अध्यक्ष श्री इंद्रेश जाडिया* ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेन्द्र अवस्थी, कमल सिंह, सुनील सक्सेना, तन्नू नंदा, शब्बर रिजवी (मीडिया प्रभारी) अबरार फारूकी, शालू हैदर, ,आशुतोष राणा, , अभय श्रीवास्तव, रसीद अली, हैदर रिजवी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मैचों का सफल संचालन अंपायर शमीम हैदर शब्बर रिज़वी और इशरत खान प्रवीण भईया जी द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *