सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा  की रिपोर्ट

आज नेशनल महिला स्वरोजगार सेवा संस्थान बुंदेलखंड जनहित सोसाइटी द्वारा बांदा जनपद के खाई पार स्थित रोशन मैरिज हॉल में निः शुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
जिसकी मुख्य अतिथि अध्यक्षा आकांक्षा समिति आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा एवं विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला रहे।

आज का सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में छ माह का सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं /बच्चियों को किया गया।
जिसकी मुख्य ट्रेनर शाहीन खान , तस्कीम बानो काउंसलर लाइबा अली रही।
आज के इस कार्यक्रम में 26 सिलाई मशीन एवं 19 डिप्लोमा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

आज का यह वितरण कार्यक्रम समाज सेवी इरशाद हुसैन किसान यूनियन के बलराम तिवारी राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी से श्याम बाबू त्रिपाठी सुरेन्द्र मास्टर साहब एडवोकेट यास्मीन खान के अलावा दर्जनों लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *