सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी (बाँदा)। जनपद बाँदा के लिए गौरव का विषय है कि विपिन विनोद दीक्षित को एक सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने पर परिवार एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर उनके चाचा सोनू करवरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपने भतीजे विपिन विनोद दीक्षित को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सोनू करवरिया ने कहा कि विपिन की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। किसी भी व्यक्ति को उसके कार्यों के लिए सम्मान मिलना उसके परिश्रम, लगन एवं समर्पण का परिचायक होता है। उन्हें विश्वास है कि विपिन भविष्य में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा और कार्यक्षमता से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा परिवार और जनपद का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने ईश्वर से विपिन विनोद दीक्षित के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उन्हें अपने भतीजे पर गर्व है।