सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भगवान बिरसा मुंडा जयंती का आयोजन डॉ. रघुवीर सिंह शासकीय महाविद्यालय सीतामऊ में किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ती वैरागी, विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, प्रोफेसर डॉ. सुनीता जैन विशेष रूप से मंच पर उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। परामर्शदाता रजनीश शर्मा ने कहा कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती है वह संपूर्ण राष्ट्र के होते हैं। भगवान बिरसा मुंडा बहुत अच्छी बांसुरी बजा कर भेड़ बकरियां चराने का काम करते थे। उन्होंने आदिवासियों के लिए जल,जंगल और जमीन के लिए संघर्ष किया। विद्यार्थी प्रिया नीमा ने कहा की उन्होंने धरती के लिए निरंतर संघर्ष किया। प्रियंका शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को धरती के बाबा भी कहा जाता है। नजमा शाह ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल और जमीन के लिए निरंतर लड़ाई लड़ी। देवांश मालवीय ने कहा कि झारखंड में उनका जन्म हुआ था,अंग्रेजों से उन्होंने निरंतर संघर्ष कर जल जंगल के लिए लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा, प्रोफेसर डॉक्टर सुनीता जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के पूर्व में भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे को लेकर रैली निकाली गई।कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता हेमंत गोड़ ने किया अंत में आभार परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने माना। इस अवसर पर सभी स्टूडेंट और परामर्शदाता ज्योति प्रजापति एवं चरण सिंह उपस्थित थे।
फोटो फोटो