सनत कुमार बुधौलियाअभिवादन एक्सप्रेस
समिति के अध्यक्ष मा० सांसद द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गयी। समिति के अध्यक्ष मा० सांसद द्वारा व उपस्थित मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से सड़क निर्माण एजेंसियों को जनपद की समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को गढ्ढा मुक्त व झाड़ मुक्त किए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। चूँकि सड़क पर गढ्ढा होने व सड़क किनारे झाड़ियां होने के कारण एक्सीडेंट की प्रबल सम्भावन बनी रहती है।
साथ ही मा० सांसद जी व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत द्वारा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का चिन्हीकरण करने एवं उन स्थलों पर कैमरों लगाये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, यूपीडा के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही बिना हेलमेट के पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल न दिए जाने, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन का संचालन करने वालों के विरुद्ध, नशे की हालत में वाहन चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इसके साथ-साथ सड़क निर्माण एजेंसियों को आने वाले सर्दी के मौसम में कोहरे से निपटने हेतु कार्ययोजना बनाने एवं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरुकता का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए।
राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान युनियन राजबीर सिंह जादौन द्वारा कोटरा रोड के सी०सी० मार्ग पर आयीं दरारों का भराव करने, बुन्देलखण्ड व एन०एच०ए०आई० को गढ्ढा मुक्त व झाड़ मुक्त करने पर बल दिया गया।
मा०विधायक कालपी विनोद चर्तुेवेदी जी के प्रतिनिधि द्वारा मदारीपुर में स्पीड ब्रेकर बनाये जाने, आटा-इटौरा मार्ग की पुलिया बनाये जाने, ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की सड़कों को गढ़्ढा एवं झाड़ मुक्त किये जाने पर बल दिया गया।
मा० विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा जी के प्रतिनिधि द्वारा हरदोई-सोमई मार्ग, कुइया-ऐर मार्ग को गढ़्ढ़ा मुक्त किये जाने एवं उन पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने एवं उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये चिन्हित स्थानों में सुधारात्मक कार्य कराये जाने पर बल दिया गया।
मा० चेयरमैन नगर पंचायत ऊमरी द्वारा ऊमरी तिराहे पर रखे ट्रांसफार्मर को हटाये जाने, रामपुरा से गोहन तक मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने, ऊमरी से शेखपुर अहीर तक मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने, ऊमरी बस स्टैण्ड तिराहे को दोनों तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर चैड़ीकरण करने, मजीठ के निकट नटरन की पुलिया के पास रखे ट्रांसफार्मर को हटाये जाने पर बल दिया गया। मा० चेयरमैन द्वारा अवगत कराया गया कि रामपुरा से जगम्मनपुर तक सड़क धंसी हुई है, जहां आये दिन एक्सीडेंट होते हैं, उसकी सुदृरीकरण कराया जाए। उक्त कार्य पचनद मेला से पहले कराये जाने का अनुरोध किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता के सम्बन्ध में क्या-क्या जागरुकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं उनके बारे में जानकारी ली गयी। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचायें जाने, जखौली कट पर रैम्प विथ फुट ओवर ब्रिज बनाये जाने एवं जनपद के समस्त विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम कराये जाने एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराये जाने के कठोर निर्देश दिये गये। साथ ही विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के स्लोगन, नियमों, सांकेतकों के बड़े-बड़े फ्लैक्स लगाये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार कराये जाने पर जोर दिया गया। कैशलेश ट्रीटमेंट वाले अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने एवं सरकारी जगहों पर इनके बैनर लगवाये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। एनएचएआई व यूपीडा के पदाधिकारियों को रेस्ट एरिया व रिजर्ब एरिया के किमी० संख्या की जानकारी उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, यूपीडा के पदाधिकारियों को गोबिन्दम, बड़ागांव, गिरथान, एट, आटा आदि पर दीर्घकालिक रम्बल स्ट्रिप ब्रेकर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ जनपद के दुर्घटनाग्रस्थ व घुमावदार मोड़ों पर साइन बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त बैठक में विजय कुमार सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत ऊमरी, सियाशरण व्यास अध्यक्ष नगर पंचायत कोटरा, डा० मयंक त्रिपाठी शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि, रविन्द्र सिंह हसनपुरा मा० विधायक उरई के प्रतिनिधि, आशीष चतुर्वेदी मा० विधायक कालपी के प्रतिनिधि, सुरेश चन्द्र रावत, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राजीव राज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० एच एन प्रसाद, सुनील कुमार नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार शर्मा, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन-।) राजेश कुमार, आनन्द राय कुरील यात्री/मालकर अधिकारी, राजकुमार पण्डित जिला विद्यालय निरीक्षक, मनोज कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, महेन्द्र सिंह अधिशासी अभियंता सीडी-03 लोक निर्माण विभाग, सुनील कुमार अधिशासी अभियंता सीडी-01 लोक निर्माण विभाग, इंग्लेश शर्मा प्रबन्धक उरई-बारा खण्ड एनएचएआई, चन्द्रभूषण यूपीडा, परमानन्द यादव सचिव ओ०डी०ए०, प्रशान्त निरंजन सीएमएस मेडिकल कालेज, डा० शैलेश कुमार सीनियर मेडिकल आफिसर मेडिकल काॅलेज उरई, रामअचल कुरील अधिशासी अधिकारी नगरपालिका उरई, पुष्पदेव ई0ई0 विद्युत विभाग, उत्तम सिंह एन०एच०ए०आई०, शैलेन्द्र कुमार बीईओ, राजीव शुक्ला डीएसओ, विशाल सिंह ए०ई० लोक निर्माण विभाग, नंदकिशोर ए०ई० लोक निर्माण विभाग, प्रीतम सिंह सहायक अभियन्ता यूपीडा, वीर वहादुर सिंह प्रभारी यातायात, गरिमा पाठक रेडक्रास सोसाइटी/चाइल्ड वेलफेयर, ममता स्वर्णकार गुड सेमेरिटन से सम्मानित समाज सेवी, अलीम खान गुडसेमेरिटन से सम्मानित समाज सेवी, युद्धवीर सिंह कंथरिया समाज सेवी, डा० सी०पी० गुप्ता चेयरमेन एस आर ग्रुप, दीपक गुप्ता मैनेजर रामजी लाल पाण्डेय स्कूल, जनपद के वाहन विक्रेता/डीलर्स-टाटा, ट्योटा, जेएमके, टीवीएस, धुब्रतारा, हीरो, होण्डा, आदि के प्रतिनिधि, बस यूनियन के पदाधिकारी व जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन माध्यम से जनपद के नगरपालिका एवम् नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
नारायण दास अहिरवार सांसद की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई सम्भागार विकास भवन में ‘‘संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति’’ की बैठक आहूत की गयी