छात्रावासों की बदहाल व्यवस्था पर बस्तर विधायक सख्त, मूली कन्या छात्रावास से बारदा आश्रम तक किया निरीक्षण

शिव शर्मा की रिपोर्ट

जगदलपुर — बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक के छात्रावासों एवं आश्रमों में बच्चों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने मूली कन्या छात्रावास, पोस्ट मेट्रिक एवं प्री मैट्रिक छात्रावास मूली तथा बालक आश्रम बारदा का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बिस्तर, कंबल-चादर और मच्छरदानी सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।मूली कन्या छात्रावास में विधायक ने रसोई पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता एवं मात्रा की जानकारी ली इसके बाद छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई और परीक्षा परिणाम के संबंध में जानकारी ली तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया निरीक्षण में कुछ कमरों की जर्जर स्थिति और वेंटिलेशन की कमी सामने आने पर उन्होंने व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
पोस्ट मेट्रिक बालक छात्रावास में पानी एवं स्वच्छता की समस्या को लेकर विधायक ने नाराजगी जताई बच्चों ने कंबल और मच्छरदानी उपलब्ध नहीं होने तथा कुछ मच्छरदानियों की गुणवत्ता खराब होने की जानकारी दी विधायक ने स्वयं मच्छरदानी की स्थिति देखी और उसके सही उपयोग एवं रखरखाव की जानकारी बच्चों को दी पेयजल समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पीएचई विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *