अभिवादन एक्सप्रेस
लखनऊ – देव दीपावली पर दीयों की रोशनी से जगमगा उठा गोमती तट। मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा देव दीपावली के अवसर पर गोमती तट पर स्थित छठ घाट, लक्ष्मण मेला स्थल पर “ॐ व स्वास्तिक चिन्ह” तथा दीपों की श्रंखला बनाकर दीप सज्जा की।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के सदस्यों सहित सैकड़ों लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई देव दीपावली।
दीपों की रोशनी से सजे घाट पर उपस्थित लोगों ने देव दीपावली के उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया। घाट पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक सहभागिता, सामाजिक एकजुटता और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह, सुमन लता सिंह, विवेक शर्मा, अपेक्षा शर्मा, अर्थ शर्मा, आकाश सिन्हा, आर्यन श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने दीप सज्जा में सहयोग प्रदान किया।
संपादक