सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
_दोनों पुत्रों को सभी वृद्धजनों ने दिया अपना आशीर्वाद_
आज दिनाँक 09/11/2025 दिन रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक श्री चंद्रमौलि भारद्वाज जी के संरक्षण में,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री की अध्यक्षता में, महिला टीम की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता जी के नेतृत्व में,महिला टीम की सदस्य श्रीमती बीना गुप्ता पत्नी समुद्र गुप्ता सर्राफ़ के जुड़वाँ पुत्रों कार्तिक गुप्ता, प्रखर गुप्ता और श्रीमती आरती गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता जी के पुत्र अभी गुप्ता द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृद्धजनों को मिठाई,फल, बिस्किट,गरम इनर आदि का वितरण नरैनी रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में किया गया।उक्त सामान पाकर वृद्धजनों ने सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।उक्त कार्यक्रम में बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने भी अपना सहयोग एवं सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,तरन्नुम फ़ात्मा महिला उपाध्यक्ष, निहाल खान,राशिद अहमद DEO जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा आदि।
