नाहरगढ़(तुलसीराम राठौर)–विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नाहरगढ़ प्रखंड द्वारा रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर अन्नपूर्णा चौक स्थित श्री राम मंदिर पर दीप प्रजलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया, नाहरगढ़ प्रखंड कै नगर स्थित प्राचीन श्री राम जानकी पुंडरीनाथ मंदिर पर शाम सात बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ। श्री राम आरती पश्चात मुख्य बौद्धिक कर्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खंड अध्यक्ष राजेंद्र (राजू) सोनी ने कहा भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
भगवान राम आदर्श पुरुष हैं, उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए उनके आदर्श जीवन चरित्र को घर-घर पहुंचाना है। प्रभु श्री राम जी माता सबरी के जुठे बेर खाएं और केवट निषाद राज को गले लगाए। कर्म के आधार पर जाती बनी । मौके पर प्रखंड सहसंयोजक सचिन मंगरौरा व संगठन कार्यकर्ता, जितेंद्र वैष्णव, हेमंत सोनी, अंकित मांदलिया,तुषार पंवार, कान्हा किशोर, विनोद माली, सोमेश नरवरिया, ललित मुजावदिया, मोहन धनगर, रवि राठौर, गर्वित सोनी, यश गौड सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे
।
