अंकपत्र वितरण एवं पुरस्कार समारोह के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा i     bद्वि-दिवसीय अंकपत्र वितरण एवं पुरस्कार समारोह के अंतर्गत आज दिनांक 27 मार्च 2026 को भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्व. भागवत प्रसाद कुशवाहा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं माँ शारदे की आराधना तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा उनके हुनर को पहचान दिलाना रहा। इस अवसर पर समारोह का शीर्षक “इल्यूमिनेशन – रिकग्नाइजिंग ग्रोथ, शेपिंग टुमारो” रखा गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को दिशा प्रदान करना है।
समारोह में पधारे विशिष्ट अतिथियों श्री विनोद केशवानी (ए० जी० एम०) यू० पी० ग्रामीण बैंक, श्री रामलखन कुशवाहा (रिटायर्ड सीनियर मैनेजर- यू० पी० ग्रामीण बैंक, फाउंडर मेम्बर -भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी), श्री रविन्द्र कुमार डी० आर० एम० बाँदा, श्री अवधेश कुमार, श्रीमती संध्या कुशवाहा डायरेक्टर – बी० पी० एम० ए० का बैच अलंकरण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की इंचार्ज प्रिंसिपल श्रीमती कविता वर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत भाषण के साथ हार्दिक स्वागत किया। तत्पश्चात विद्यालय की ओर से स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय की प्रगति एवं विकास से संबंधित जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की गई।
इसके उपरांत कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। शैक्षिक उत्कृष्टता के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए—
कक्षा 1 ‘A’: आराध्या दुबे प्रथम, अलौकिक अवस्थी द्वितीय एवं दीक्षा कुशवाहा तृतीय।
कक्षा 1 ‘B’: सम्राट प्रथम, शौर्य गुप्ता द्वितीय एवं आराध्या तृतीय।
कक्षा 2 ‘A’: एंजल प्रथम, अभय सिंह द्वितीय एवं रंदीप यादव तृतीय।
कक्षा 2 ‘B’: अंकित कुशवाहा प्रथम, अक्षिता सोनी द्वितीय एवं नजमे आलम तृतीय।
कक्षा 3 ‘A’: आंशिव प्रथम, पुष्कर सिंह पाल द्वितीय एवं श्रेयांश प्रताप तृतीय।
कक्षा 3 ‘B’: नितीश कुमार वर्मा प्रथम, शिव प्रताप सिंह द्वितीय एवं अंशिका वर्मा तृतीय।
कक्षा 4 ‘A’: ईश प्रजापति प्रथम, यशोदा द्वितीय एवं राजवर्धन सिंह तृतीय।
कक्षा 4 ‘B’: अव्यांश यादव प्रथम, सत्येंद्र गुप्ता द्वितीय एवं अथर्व सोनकर तृतीय।
कक्षा 5 ‘A’: आयुष प्रथम, एंजल द्वितीय एवं प्रिंस शिवहरे तृतीय।
कक्षा 5 ‘B’: स्वाति सिंह प्रथम, समृद्धि सिंह द्वितीय एवं प्रबल सिंह राजपूत तृतीय।
विशेष रूप से, कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए Graduation Ceremony का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे Graduation Gown पहनकर शामिल हुए और उन्हें उनके प्राथमिक शिक्षा कार्यकाल की पूर्णता का प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस मौके पर अभिभावक और शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय में उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। चेयरमैन श्री शिवशरण कुशवाहा ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। वहीं संस्थापिका ट्रस्टी श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा ने समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन मिस सना एवं मिस्टर विकास द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *