कोंच । कोंच बार संघ के पूर्व अध्यक्ष संजीव तिवारी एडवोकेट ने प्रदेश के राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि तहसील कोंच जिला जालौन में जितेंद्र पटेल नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है एवं तहसीलदार के स्थानांतरण के कारण उनके पास तहसीलदार कोंच का भी चार्ज है ।
मेरे द्वारा न्यायालय नायब तहसीलदार कोंच के न्यायालय में बाद संख्या आर एस टी 3789/ 2023 धारा 34 एल आर एक्ट मोजा अंदर हद कोंच अब्दुल नसीम खान बनाम मसरूर आदि का रजिस्टर्ड बैनामा दिनांक 29 /11/23 को न्यायालय में पुकार न सुनने के कारण संबंधित अधिकारी द्वारा अदम पैरवी में खारिज कर दिया था जिसके रेस्टोरेंशन के लिये अगले दिन दिनांक 30/11/23 को मैने अपना रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र न्यायालय में पत्रावली के साथ दाखिल कर दिया था मेरे द्वारा रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र के बाद नियत तिथि पर प्रतिवादी द्वारा रेस्टोरेशन पर आपत्ति के लिये समय मांगा जिस पर आपत्ति दाखिल हो गई आपत्ति दाखिल होने के बाद उपरोक्त मुकदमे की रेस्टोरेशन अनुमति देने के लिए सुनवाई पूरी न होने के बाद जितेंद्र पटेल द्वारा मुझसे पचास हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई मेरे द्वारा रिश्वत की धन राशि देने से मना करने पर इनके द्वारा काफी समय तक अगली तिथियों दी गई वह रिश्वत मिलने की उम्मीद लगाए रहे इसके बाद उपरोक्त पत्रावली को आदेश में लगाकर नियत तिथि दिनांक 29/8/2025 को आदेश पारित कर मेरा रेस्टोरेशन प्रार्थना पत्र रिश्वत की धनराशि न देने के कारण नियम विरुद्ध निरस्त कर दिया गया जिससे मुझको व मेरे वादी को अपूर्णनीय क्षति हुई है एवं न्याय नहीं मिल पाया है नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल जो वर्तमान में इंचार्ज तहसीलदार अभी भी है अविवादित दाखिल खारिज की पत्रावली ओ पर प्रति पत्रावली दाखिल खारिज कराने पर एक हजार रुपए की रिश्वत लेते है व विवादित दाखिल खारिज में बिना रिश्वत लिए कोई दाखिल खारिज नहीं करते है संजीव तिवारी ने पत्र में लिखा है कि नायब तहसीलदार कोंच जिला जालौन को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है उनको अधिकांश समय तहसीलदार कोंच का भी अतिरिक्त चार्ज मिल रहा है और वह अभी प्रभारी तहसीलदार कोंच है उन्होंने निष्पक्ष जांच करा कर स्थानांतरण की मांग की उन्होंने इस शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मुख्य लेखा नियंत्रक भारत सरकार प्रमुख सचिव राजस्व विभाग आयुक्त झांसी मंडल झांसी और जिलाधिकारी जालौन को प्रेषित की है
