मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)—मध्य प्रदेश में शिक्षकों की टेट परीक्षा हेतु पुनर्विचार याचिका माननीय उच्चतम न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रगति की जानकारी हेतु आज दिनांक 13.04.26 को नवागत आयुक्त महोदय लोक शिक्षण द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में मान्यता प्राप्त संगठनों को संचालनालय में आमंत्रित किया गया । अभिषेक सिंह आयुक्त के साथ के के द्विवेदी (संचालक) श्रीमती कामना आचार्य (अपर संचालक) धर्मेंद्र शर्मा (संयुक्त संचालक) साथ अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे । मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पूनी प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन उपस्थित रहे।
चर्चा में आयुक्त महोदय ने पुनर्विचार याचिका के संदर्भ में स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सालिसिटर जनरल से विधिक परामर्श कर, रिव्यू पिटीशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। याचिका डिसाइड होते ही मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा द्वारा दिए ज्ञापन के बिंदुओं के आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट में शिक्षकों का पक्ष रखा जाएगा। उत्तर बनाते समय भी संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।
आयुक्त अभिषेक सिंह ने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह में शिक्षकों का जिलेवार वर्गीकरण कर यह अवगत करा दिया जावेगा की कौन-कौन शिक्षक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। टेट परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु कोई बाध्यता नहीं है। किसी कारणवश परीक्षा करनी ही पड़ी तो विभाग प्रत्येक जिलों में तैयारी हेतु कक्षाएं चलाएगा। शिक्षकों को मॉडल प्रश्न पत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
नवागत आयुक्त महोदय ने आते ही शिक्षकीय समस्याओं को हल करने के संकेत दिए। शिक्षक साथियों में हर्ष की लहर। यह जानकारी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के मंदसौर जिला अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने दी।
फोटो
