बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने पर हुआ चालान

      अभिवादन एक्सप्रेस  जिला ब्यूरो चीफ

‘       उरई।।‘सड़क सुरक्षा पखबाड़ा’’ के अन्तर्गत आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को पाँचवे दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले के साथ-साथ दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठी सवारी (पिलियन राइडर) द्वारा हेलमेट का प्रयोग न किए जाने पर 40 वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त दो पहिया पर 03 सवारियां बैठाकर परिवहन करने वाले 20 वाहनों एवं निर्धारित गति सीमा से अधिक गति (ओवर स्पीडिंग) से वाहन चलाने वाले 04 वाहनों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 08 ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठी सवारी दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें तथा चारपहिया वाहन में यात्रा करते समय चालक एवं सभी सवारियां सीट बेल्ट का प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा सड़क पर किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट एवं लापरवाही पूर्ण ड्राइविंग से बचें।
परिवहन विभाग की अपील है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए करें। आपकी सावधानी से ही आपकी और दूसरों की जिंदगी बचाई जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *