बांदा में दिव्यांगों को जल्द मुफ्त में मिलेंगे ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

*बांदा: i    * उत्त प्रदेश की योगी सरकार ने बांदा के दिव्यांगजनों के लिए मदद का पिटारा खोल दिया है। जिले के दिव्यांगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृतिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के तहत जल्द ही अब आधुनिक सहायक उपकरण और ट्राईसाइकिल का मुफ्त वितरण किया जाएगा। योगी सरकार के इस कदम से न केवल दिव्यांगों की राह आसान होगी बल्कि उनके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा।

*स्मार्ट केन से लेकर व्हीलचेयर तक, सब कुछ मिलेगा मुफ्त*

बांदा जिला प्रशासन ने सरकार की मंशानुरूप दिव्यांगों के लिए दिए जाने वाले सहायक उपकरणों की प्रक्रिया की तेज कर दी है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन और कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि जिले का कोई भी दिव्यांग अपनी शारीरिक अक्षमता के कारण पीछे न छूटे।

*जिला प्रशासन ने जारी की पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया की गाइडलाइन*

जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वे सभी व्यक्ति जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है वे इस योजना के पात्र होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय 46080 रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 56460 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र व्यक्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फौरन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज लगाने अनिवार्य होंगे। वहीं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आवेदनों के सत्यापन के बाद जल्द ही सामग्री क्रय कर पात्रों को वितरित की जाएगी। सरकार की इस पहल से जनपद के सैकड़ों दिव्यांगों के जीवन में सुगमता आने की उम्मीद है।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राज बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें पिछले 3 वर्षों में विभाग से कोई उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि विद्यार्थियों के लिए 3 साल की यह समय सीमा लागू नहीं होगी। योजना के तहत ट्राई साइकिल, बैसाखी, हैंड स्टिक, कान की मशीन और नेत्रहीनों के लिए स्मार्ट केन का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *