हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों को(कॉपियां,पेंसिल,रबर, कटर,कलर) स्कूल किट व स्नैक्स आदि का वितरण*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा, i      “शिक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है” इसी संकल्प के साथ शिक्षा के नवीन सत्र प्रारंभ होने पर हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था की टीम ने आज नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मर्दननाका में अध्ययनरत बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं स्नैक्स आदि वितरित किए।
वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था की ओर से बच्चों को स्टेशनरी के रूप में कॉपियां, पेंसिल,रबर,कटर,रंग एवं स्नेक्स में केक,नमकीन आदि का वितरण किया शिक्षण से संबंधित आवश्यक सामग्री वितरित की गई स्कूल किट पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने कार्यक्रम की सफलता को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिथि के रूप में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के नेत्र सर्जन डॉ मोहम्मद मस्जूद साहब उपस्थित रहे एवं उन्होंने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कदम न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाते हैं।”
विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ लिपिक प्रवीण शुक्ला, सुमित कुमार, प्रा0वि0 मर्दनाका के प्रधानाध्यापक नारायण दास गुप्त, शिक्षामित्र शहनाज़ कुरैशी एवं आयोजन समिति हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारियों में संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान,वरिष्ठ सहयोगी सुनील सक्सेना, वरिष्ठ सहयोगी नज़रे आलम उपाध्यक्ष जावेद खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद फरहान,सचिव उमर अली,शाखा प्रमुख मर्दननाका मोहम्मद नफीस,महामंत्री शहबाज खान हनी,क़ानूनी सलाहकार एड0 समीर उल हक,शाखा प्रमुख खाईपार अली खान,उरूज़, सलाहकार आरिफ, कोषाध्यक्ष अनस उल्ला खान,शाखा प्रमुख सनी, संगठन मंत्री शेख रिज़वान,शाखा प्रमुख हसीब, उस्मान,शाखा प्रमुख अज़हर, उपसचिव गफ्फार खान, उपसचिव आसिफ मसूदी,उपाध्यक्ष कलीम उल्ला खान,शादाब हुसैन, आदि सक्रिय रूप से सहयोगी रहे।
हेल्पिंग द मैनकाइंड फाउंडेशन बांदा संस्था के संरक्षक हसन उद्दीन सिद्दीकी साहब ने संस्था के कार्यों एवं पूरी टीम की सराहना की संस्था के अध्यक्ष नदीम उल्लाह खान ने कहा संस्था हमेशा से समाज के कमजोर वर्गों की मदद के लिए समर्पित रहा है सहयोगियों की मदद से संस्था आगे भी शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में इसी तरह के जनहितकारी कार्य करता रहेगा।
अंत में संस्था की पूरी टीम ने शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री अरुणेश सिंह का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से ये कार्यक्रम का आयोजन किया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *