वर्चुअल जनसुनवाई में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Blog

 

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई जाए। साथ ही, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया ताकि पीड़ितों को वास्तविक न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।

इस पहल से जहां एक ओर पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ रही है, वहीं आम जनता में विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *