अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा, (जुमेरात): पवित्र माहे रमज़ान की रूहानी फ़िज़ा में आज जामा मस्जिद बांदा में संस्था सेवर्स ऑफ लाइफ,बांदा के सलाहकार मीडिया प्रभारी, अध्यक्ष की ओर से रोज़ा इफ़्तार का खूबसूरत एहतिमाम किया गया। इस अवसर में समाजसेवी सुनील सक्सेना की सरपरस्ती में बड़ी तादाद में रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार का इंतज़ाम किया गया।
इफ़्तार से पहले मस्जिद में मौजूद रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-ओ-अमान,तरक़्क़ी और आपसी भाईचारे के लिए दुआएँ कीं। अज़ान-ए-मग़रिब के साथ ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला,जिसके बाद इफ़्तार का सिलसिला शुरू हुआ।
इस मौके पर जामा मस्जिद के मुतवल्ली शेख सादी जमा साहब,सलमान खान,अब्दुल रशीद सिद्दीकी हमजा भाई, सिद्दीक अख्तर,नदीम उल्ला खान,शाहनवाज खान हनी, अंसार अहमद सिद्दीकी,बाबा फरीद, सहित शहर के कई समाजसेवी,स्थानीय लोग और नमाज़ी बड़ी तादाद में मौजूद रहे। सभी ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी मोहब्बत,भाईचारे और इंसानियत के जज़्बे को मज़बूत करते हैं।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि रमज़ान के मुक़द्दस महीने में रोज़ेदारों की खिदमत करना उनके लिए फख्र की बात है और भविष्य में भी संस्था समाज सेवा के ऐसे कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और मुल्क में शांति व भाईचारे की कामना की।
