आवेदन करने की अंतिम तिथि, 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

Blog

 

 

मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर) दिनांक 12 मार्च 26 / जिला शिक्षा केन्द्र मंदसौर के जिला परियोजना समन्वयक रामेश्वर डांगी द्वारा बताया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश हेतु प्रवेश प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत अशासकीय विद्यालयों की प्रथम प्रवेशित कक्षा नर्सरी, केजी वन, केजी टू एवं कक्षा पहली में प्रवेश अर्थात् विद्यालय की जो भी प्रथम प्रवेशी कक्षा हो उसमें प्रवेश हेतु पात्र अभिभावक आरटीई पोर्टल पर 13 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है ।
ऑनलाईन भरे गये आवेदन का सत्यापन संबंधित जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर 14 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल द्वारा राज्य स्तर पर 2 अप्रेल को रेंडम आधार पर ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा ।
पात्र चयनित विद्यार्थियों को अशासकीय विद्यालयों द्वारा 3 अप्रेल से 15 अप्रेल 2026 तक प्रवेश देना होगा। अभिभावक निःशुल्क प्रवेश हेतु स्वेच्छा अनुसार प्राथमिकता क्रम में अपनी बसाहट के नजदीक की शालाओं का चयन कर ऑनलाईन फार्म भर सकेंगे । मंदसौर जिले में लगभग 530 गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा सकेगा।प्रवेश हेतु आवंटित विद्यालयों की सूचना अभिभावकों के मोबाईल नंबर पर मेसेज के माध्यम से राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा भेजी जायेगी तथा स्कूलों की आईडी में भी चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित होगी। चयनित विद्यालय का आवंटन पत्र निकालकर अभिभावक 3 अप्रेल से 15 अप्रैल 2026 तक आवंटित विद्यालयों से संपर्क करेंगे तथा विद्यालय ऑनलाईन एप के माध्यम से उनकी रिपोटिंग दर्ज करेंगे। अशासकीय विद्यालय द्वारा चयनित विद्यार्थी को किसी भी स्थिति में प्रवेश देने से वंचित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *