राजकीय सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा की बैठक संपन्न

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

_​बांदा।:_ राजकीय सिविल पेंशनर परिषद, जिला शाखा बांदा की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक स्थानीय कोषागार पेंशनर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री राजाबाबू बाजपेयी ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से परिषद के पदाधिकारियों का द्विवार्षिक निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

​बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष की अनुमति से उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया गया तथा पूर्व कार्यकारिणी की कार्यवाही का कार्यवृत्त पढ़कर सुनाया गया। तत्पश्चात, अध्यक्ष श्री राजाबाबू बाजपेयी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पदाधिकारियों का द्विवार्षिक निर्वाचन होना है। उन्होंने सदन से अपील की कि पदाधिकारियों का निर्वाचन यथासंभव सर्वसम्मति से किया जाए, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया।

​सदन की पूर्ण सहमति के पश्चात, राजकीय सिविल पेंशनर परिषद जिला शाखा बांदा के लिए निम्नलिखित द्विवार्षिक कार्यकारिणी का सर्वसम्मत निर्वाचन किया गया:

​नवनिर्वाचित पदाधिकारी:

​जिला अध्यक्ष: श्री अमर दत्त शर्मा

​उपाध्यक्ष: 1. श्री सांवले प्रसाद गुप्त

2. डॉ० अनुराग द्विवेदी

3. श्री कृष्ण कान्त द्विवेदी

4. श्री अमरचन्द गुप्ता

​महामंत्री: श्री शान्तनु चतुर्वेदी

​संगठन मंत्री: 1. श्री सुरेन्द्र कुमार खरे

2. श्री अशोक कुमार खन्ना

3. श्री विजय बहादुर

​संयुक्त मंत्री: 1. डॉ० जगत प्रसाद त्रिपाठी

2. श्री बी० के० शुक्ला

​कोषाध्यक्ष: श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता

​लेखा परीक्षक: श्री रामाधार अवस्थी

​संरक्षक मण्डल:

​श्री शिव प्रसाद आर्य

​श्री हरि शंकर शुक्ला

​श्री राजा बाबू बाजपेयी

​श्री आर० बी० लाल निगम

​कार्यकारिणी सदस्य:

​श्री कृष्ण बिहारी त्रिपाठी

​श्री प्रदीप कुमार निगम

​श्री राम मिलन यादव

​श्री अरविन्द कुमार मिश्रा

​श्री राम आसरे प्रसाद

​श्री अशोक कुमार तिवारी

​बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *