*मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरुक*

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

                ब्रजेश  उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने नगर के मुख्य डाकघर और एक स्थानीय स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
महिला उपनिरीक्षक मधु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया।
पुलिस टीम ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। अभियान में महिला पुलिसकर्मी संगम, दीपिका, अंजली, प्रियंका, महिला प्रकाशा और कश्मीरा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहीं। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *