ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
0-ग्रह दोषों की शांति और सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धालु करेंगे पूजा-अर्चना, महंत बृजेश महाराज ने की भक्तों से पहुंचने की अपील
जालौन। शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को शनि धाम गुढा उरगाँव रोड स्थित शनि मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में ग्रह दोषों की शांति, सुख-समृद्धि और परिवार में शांति की कामना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
मंदिर के महंत बृजेश महाराज ने बताया कि शनि अमावस्या के अवसर पर ग्रहों से संबंधित दोषों की शांति तथा जीवन में सुख-शांति और खुशहाली की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे समय से मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लें और धार्मिक अनुष्ठान का लाभ प्राप्त करें।
शनि अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान शनिदेव से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की जाएगी।