संत तुलसी पब्लिक स्कूल मातृ दिवस का आयोजन

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।   इन्दिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल ओल्ड बिल्डिंग, व संत तुलसी सिटी ब्राचं बांदा में मातृ दिवस के अवसर पर द्वि दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती पर माल्यार्पण विद्यालय के संस्थापक श्री संतकुमार गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना के बाद विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा श्रीमती मालती गुप्ता बासू का स्वागत तिलक चंदन व फूलों के साथ किया गया। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी उपस्थित माताओं को विद्यालय की ओर से विशिष्ट अतिथि द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से सभी माताओं के मातृकर्तव्य एवं अधिकार पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें उपस्थित माताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा कार्यक्रम का समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना ओमर जी के द्वारा सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में श्री राजमोहन गुप्ता, श्री संतोष मसूराडा, श्री राजेन्द्र अग्रवाल श्रीमती दीपिका मनीष गुप्ता व श्रीमती सौदामिनी अमित गुप्ता एवं प्रबंधक श्री अमित कुमार गुप्ता व विद्यालय के निदेशक श्री जगनायक यादव जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *