कक्षा 01 से 05 तक के विधार्थियो का होगा टीका करण

Blog

 सनत कुमार   बुधौलिया  की रिपोर्ट

उरई ।         मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 16 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक टीकाकरण सत्र दिवस को छोडकर (बुधवार / शनिवार) जनपद के सभी सरकारी / निजी शिक्षण संस्थानों (स्कूल, मदरसे इत्यादि) में अध्ययनरत कक्षा-1 से कक्षा 5 तक (5 से 10 वर्ष) के सभी बच्चों को एम०आर० वैक्सीन की डोज से आच्छादित किये जाने हेतु विशेष टीकाकरण एम०आर० अभियान संचालित किया जा रहा है।
जनपद में मीजिल्स रूवेला के गतवर्ष 244 सस्पेकटिट केशों के सेम्पल में 91 मीजिल्स एवं 09 केश रूवेला के पॉजिटिव पाये गये थे। इस वर्ष एम०आर० के पॉजिटिव केश न पाये जायें इस हेतु उक्त अभियान में बच्चों का एम०आर० टीकाकरण अत्यन्त आवश्यक है।
टीकाकरण अभियान से संबंधित तैयारियों यथा जनपद स्तरीय डी०टी०एफ०, बी०टी०एफ, टी०टी०एफ०, फंटलाइन वर्करों (वैक्सीनेटर ए०एन०एम०/ आशा/आंगनबाडी) का संवेदीकरण कर दिया गया है।
माईकोप्लान तैयार कर लिया गया है। जनपद में उक्त अभियान के अन्तर्गत 1889 सरकारी/निजी स्कूलों के 130450 बच्चों को एम०आर० की बूस्टर डोज से आच्छादित किया जायेगा।
ए०एन०एम० द्वारा प्रतिदिन औसतन 100-125 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया गया है। स्कूलों में अधिक बच्चों की दशा में तद्नुसार अतिरिक्त सत्र लगाकर टीकाकरण किया जायेगा।
अभियान के सफल संचालन हेतु माइक्रोप्लान के अनुसार स्कूलों में सत्र दिवस की पूर्व सूचना देकर शतप्रतिशत बच्चों का आच्छादन किया जायेगा।
सभी स्कूल विशेष सत्रों पर अनुमानित 5-10 वर्ष के बच्चों के अनुसार पर्याप्त एम०आर० वैक्सीन सीरिज एनाफाइलेक्सिस किट एवं लॉजिस्टिक की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।
अभियान के दौरान सत्र स्थल पर वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक को ब्लाक स्तर पर उपलब्ध वाहन/ए०वी०डी० से भेजी जायेगी।
सभी स्कूल सत्रों को यूविन पोर्टल पर एम०आर० कैम्पेन टैब पर नियोजित कर ससमय पब्लिश किया जायेगा साथ ही इस संबंध में सभी ए०एन०एम० का संवेदीकरण ब्लाक स्तरीय बैठकों में संवेदीकृत किया गया है।
अभियान की सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को ब्लाक एवं शहरी क्षेत्र आवंटित कर अभियान की कार्य योजना, प्रशिक्षण एवं सहयोगात्मक पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाये।
प्रतिदिन कैम्पेन की समीक्षा हेतु सायंकालीन समीक्षा बैठकें आयोजित की जायेगी, जिसमें अभियान की प्रगति एवं सुधारात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाये।
अभियान की रिपोर्ट यूविन पोर्टल एवं दैनिक रिपोर्टिंग प्रपत्र अंकित की जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद वासियो से 5-10 वर्ष, के अपने तथा अडोस-पडोस के बच्चो को अभियान के दौरान स्कूलों में एम०आर० का टीका लगवाये जाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *