बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने नवीन गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम के अचानक मंडी पहुंचने से कर्मचारियों में हलचल मच गई और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रियता दिखाई दी।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडी आने वाले किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
एसडीएम ने परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंडी सचिव अंकित गुप्ता ने उन्हें मंडी की व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।
औचक निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कर्मचारियों की सक्रियता बढ़ी नजर आई। एसडीएम ने व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और किसानों व व्यापारियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।