ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। नगर के चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संकल्प मोहल्ला, चुर्खी रोड निवासी एक युवक 5 मई को चुर्खी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसने अपनी बाइक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कर दी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। बाइक चोरी की घटना से क्षेत्र में लोगों में चिंता व्याप्त है।
