मंदसौर /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्राम बूढ़ा पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार की गई प्राचीन बावड़ियों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन एवं मल्हारगढ़ एसडीएम श्रीमती स्वाति तिवारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि एक समय इन प्राचीन बावड़ियों का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका था, लेकिन जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से उनका पुनर्जीवन किया गया है। बावड़ियों की सफाई कर अंदर जमा मिट्टी निकाली गई, उन्हें और अधिक गहरा किया गया तथा आसपास सुरक्षा की दृष्टि से दीवार एवं रेलिंग का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही जल स्रोतों को सुरक्षित एवं उपयोगी बनाने के प्रयास किए गए हैं।
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बावड़ियों के जल को और अधिक स्वच्छ एवं उपयोगी बनाए रखने के लिए नियमित साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इन प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। इनके आसपास पौधारोपण कर हरित वातावरण विकसित किया जाए तथा जल स्रोतों की निरंतर देखरेख सुनिश्चित की जाए।
फोटो
