*पति-पत्नी के विवाद में मिशन शक्ति टीम की पहल रंग लाई, समझौते के बाद साथ रहने को हुए राजी*

Blog

 

*ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर मिली सूचना के बाद कोतवाली जालौन पुलिस और मिशन शक्ति टीम की सक्रियता से एक परिवार टूटने से बच गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का समाधान कर दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया।

जानकारी के अनुसार, 9 जून 2026 की रात्रि लगभग 11 बजे मोहल्ला तोपखाना निवासी शबनम पत्नी सोहिल ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली जालौन की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद शबनम के पति सोहिल को थाना कोतवाली ले आई।

बुधवार को शबनम अपनी माता आसीन के साथ थाना कोतवाली पहुंची और पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार यती ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी शिवानी से जांच कराई। दोनों पक्षों से अलग-अलग तथा संयुक्त रूप से वार्ता की गई।

काउंसलिंग के दौरान सोहिल ने अपनी सास आसीन की मौजूदगी में पत्नी शबनम को आश्वासन दिया कि वह पति-पत्नी के रूप में सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन व्यतीत करेगा तथा भविष्य में किसी प्रकार का विवाद नहीं करेगा। इसके बाद दोनों पक्षों ने गवाहों की मौजूदगी में लिखित समझौता कर लिया।

मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत की गई इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई से पति-पत्नी के बीच सुलह हो गई तथा दोनों पक्ष संतुष्ट दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *