अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। बांदा जनपद के बसंत विहार, कालूकुआं निवासी धीरेंद्र सिंह (पुत्र श्री गजेंद्र सिंह) को पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पद पर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में बांदा, महोबा और हमीरपुर मंडल के कुल 13 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के नेतृत्व में सभी चयनित अभ्यर्थियों ने समारोह में भाग लिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी ने अपने-अपने तैनाती जनपदों में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने तथा प्रदेश और देश की सुरक्षा एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
नियुक्ति पाने वाले प्रमुख अभ्यर्थी
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय):
– अजय यादव (पुत्र पूरन सिंह यादव)
– कुलदीपक (पुत्र सुरेश कुमार)
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा):
– धीरेंद्र सिंह (पुत्र गजेंद्र सिंह), बांदा
– सुशील कुमार (पुत्र पैसुनी राम)
– महेश यादव (पुत्र शिवमोहन यादव)
– रोहित साहू (पुत्र उमाशंकर)
– अरविंद कुमार (पुत्र मूलचंद्र)
– आरती (पुत्री अशोक कुमार)
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक):
– शिवार्पण (पुत्र बिहारी लाल)
– भारत सिंह (पुत्र महेंद्र सिंह)
– संदीप कुमार (पुत्र शिवलाल)
– आकृति सिंह परिहार (पुत्री रमेश सिंह परिहार)
– अब्दुल मजीद (पुत्र सईद मोहम्मद)
धीरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि से बांदा के बसंत विहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।