राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
कालपी।
शनिवार को प्रयागराज झांसी स्नातक निर्वाचन के प्रचार-प्रसार के तहत भाजपा नेताओं ने नगर के एम एस वी इंटर कालेज व सदर बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अशोक राठौर के समर्थन में शिक्षकों से संवाद कर मतदान करने की अपील की।
विद्यालयों में आयोजित इस संपर्क कार्यक्रम में अरुण मेहरोत्रा के साथ अरविंद राठौर, हर्षित खन्ना, सविता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नेताओं ने शिक्षकों से संपर्क कर निर्वाचन में भागीदारी करने तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सहयोग करने का आग्रह किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सहित सभी आचार्य एवं आचार्या बहनें व शिक्षाविद उपस्थित रहे।
फोटो – सम्पर्क करते भाजपा नेता