नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 प्रकरण मे 02 काले रंग के कट्टो मे भरा 45 किलोग्राम अवैध मादक प्रदार्थ अफीम का डोडाचुरा व एक सफेद रंग की एस क्रास कार के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय व डीजीपी महोदय म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध डोडाचुरा का परिवहन करते एक एस क्रास कार वाहन को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 29.07.2026 को मुखबीर सुचना के आधार पर नीमच मनासा आम रोड़, नायक कृषि फार्म हाऊस के सामने ग्राम गिरदौड़ा पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी कर आरोपी महेन्द्रराम पिता श्यामलाल सारण जाति विश्नोई उम्र 24 साल निवासी ग्राम बावरला पुलिस थाना डांगीयावास जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे वाली सफेद रंग की एस क्रास कार नम्बर गज 06 जे 8907 से 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय सफेद रंग की एस क्रास कार क्र. गज 06 जे 8907 के जप्त कर आरोपी महेन्द्रराम सुराणा जाति विश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना नीमच सिटी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध गया जाकर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सागरिया एवं उनकी टीम तथा सायबर सेल नीमच की सराहनीय भुमिका रही।
